Search

May 16, 2026 12:48 pm

दुर्गा सोरेन सेना ने दुर्गा सोरेन की मनाई पुण्यतिथि।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

मंगलवार को दुमका मुख्यालय स्थित पुराना धर्मशाला में स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर दुर्गा सोरेन सेना के जिला अध्यक्ष उज्जवल भगत एवं जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष रतन साह, कार्यलय पदाधिकारी अजय मिश्रा, जिला संगठन मंत्री उमेश कुमार गुप्ता, जिला कार्यकर्ता पप्पू भगत, राहुल कुमार के द्वारा दुर्गा सोरेन की तस्वीर पर माला चढ़ाकर पूष्प अर्पित कर पुण्यतिथि मनाया गया और स्वर्गीय दुर्गा सोरेन को याद किया गया नमन किया गया । इस मौके पर जिला अध्यक्ष उज्जवल भगत ने कहा कि स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के बलिदान को हम लोग नहीं भूल सकते वह एक क्रांतिकारी नेता थे झारखंड के सभी कार्यकर्ताओं के दिलों में आज भी राज्य कर रहे हैं उनके सपना को हम लोग पूरा करेंगे वह एक सच्चे और अच्छे नेता थे ।इस पुण्यतिथि में मुख्य रूप से आंदोलनकारी नेता कैलाश सिंह सुगन साव शिव शंकर यादव केंद्रीय सचिव मनोज राणा केंद्रीय उपाध्यक्ष दिनेश सिंह पांडे धीरन सिंह प्रकाश राम मिश्रा पासवान योगेश्वर भोगता नगर अध्यक्ष डब्ल्यू सोनी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिमा कुजूर जिला महासचिव गौरी देवी कविता देवी अशोक साव संजय यादव राजेंद्र प्रसाद केसरी एवं बहुत सारे साथी मौजूद रहे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!