Search

April 19, 2026 9:25 pm

वाहन जांच अभियान के दौरान 20 वाहनों से 82,900 रुपये का वसूला गया जुर्माना।

राहुल दास

हिरणपुर थाना क्षेत्र में उपायुक्त, पाकुड़ के आदेशानुसार और जिला परिवहन पदाधिकारी पाकुड़ के नेतृत्व में एक वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान रात 9:30 बजे से 11:30 बजे तक मालपहाड़ी, हिरणपुर, महेशपुर, और कोतालपोखर सड़क मार्गों पर चलाया गया। इस दौरान 20 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से सभी में नो एंट्री, ओवर लोड, बॉडी अल्टरेशन, और अन्य उल्लंघन पाए गए। जांच के दौरान, इन वाहनों से कुल 82,900 रुपये का जुर्माना वसूला गया, जो ऑनलाइन ई-पॉस मशीन से ऑनलाइन चालान के माध्यम से लिया गया। इसके अलावा, दो ट्रैक्टर बिना माइनिंग चालान के बालू का परिचालन करते हुए पकड़े गए, जिन्हें हिरणपुर थाना को सुपुर्द किया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जिला परिवहन पदाधिकारी पाकुड़ ने जिला के सभी वाहन स्वामी और चालकों से अपील की है कि वे जिला प्रशासन के निर्धारित समयानुसार नो एंट्री, अवैध परिवहन, और वाहन बॉडी अल्टरेशन न करें। उन्होंने चेतावनी दी है कि इसका उल्लंघन करने पर अतिरिक्त दंड की राशि वसूली जाएगी और वाहन स्वामी और चालक के ऊपर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!