Search

October 23, 2026 8:31 pm

वृद्ध महिला की हत्या कर झाड़ी में फेंका, जांच में ड्यूटी पुलिस।

सुस्मित तिवारी

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) सिमलोंग ओपी क्षेत्र में शनिवार देर रात को हटिया से लौट रहे एक वृध महिला की हत्या कर झड़ी में फेकने का मामला प्रकाश में आया है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार कुंजबोना पंचायत के डमरू गाँव निवासी रानी किस्कु उम्र करीब 65 वर्ष शनिवार को खरीदारी के लिए चटकम हटिया गई थी. देर रात तक घर नही लौटी थी. घर मे अकेली होने के कारण ग्रामीणों को लगा रात होने कर कारण किसी रिस्तेदार के यहां रुक गई होगी. सुबह ग्रामीणों द्वारा घर के लगभग आधा किलोमीटर दूर जंगल मे महिला का शव देखा. शव के पास जाने पर महिला का पहचान हुआ. शव मिलने की सूचना पूरे गांव में फैल गई. धीरे धीरे शव के पास ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगा. ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिया गया. सूचना मिलते ही सिमलोंग ओपी प्रभारी सर्वदेव राय दलबल के साथ गांव पहुंचकर जांच में जुट गया. ग्रामीणों द्वारा पुलिस को बताया बृद्ध महिला घर पर अकेली थी. महिला का पति कुछ वर्ष पहले मर गया है और बेटा काम करने गुजरात गया हुआ है. ग्रामीणों ने शव का पोस्टमार्टम नही करने की अपील किया. पुलिस द्वारा ग्रामीणों को काफी समझाने के बाद भी ग्रामीण शव को उठाने नही दिया. इसके पश्चात पुलिस निरीक्षक अनूप रोशन भेंगरा घटना स्थल पर पहुंच ग्रामीणों को काफी समझाने के पश्चात लगभग डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुआ. ओपी प्रभाती सर्वदेव राय ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया गया.मामला दर्ज कर जांच किया जा रहा है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!