Search

July 23, 2026 10:04 pm

ई-केवाईसी और राशन वितरण को लेकर जनवितरण प्रणाली दुकानदारों की बैठक आयोजित

पाकुड़िया प्रखंड सभागार में प्रभार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी त्रिदीप शील ने सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ मंगलवार को बैठक आयोजित किया। बैठक में ईकेवाईसी, राशन वितरण सहित अन्य विषयों पर कई प्रकार के जानकारी एवं निर्देश दिया गया। एमओ ने सभी डीलरों को गांव के टोला में कैंप लगाकर 30 अप्रेल तक हर हाल में राशन लाभार्थियों का शत प्रतिशत ईकेवाईसी करने का निर्देश दिया। साथ ही मृत लाभार्थियों का नाम हटाने का निर्देश दिया गया।उन्होंने बताया कि 30 अप्रेल आखरी तिथि तक सभी का ईकेवाईसी कर लेना आवश्यक है। एमओ ने प्रखंड क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा की प्रत्येक डीलर को जीस महीना का आवंटन प्राप्त हुआ है उसी महीना सभी कार्ड धारकों को राशन उपलब्ध कराना है।डीलरों द्वारा अनाज वितरण में किसी भी प्रकार का कटौती या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मौके पर प्रखंड के सभी डीलर मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!