प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)प्रखण्ड संसाधन केंद्र में शनिवार को लिट्टीपाड़ा पूर्वी के बीईईओ प्रकाश मंडल व पश्चिमी क्षेत्र के बीईईओ विद्यानंद मुर्मु को शिक्षक संघ व सहायक अध्यापक द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी। वही प्रभारी बीईईओ रफीक आलम का स्वागत किया।इस दौरान शिक्षक संघ के द्वारा दोनों बीईईओ को सोल ओढ़ाकर सम्मान किया।जानकारी के अनुसार लिट्टीपाड़ा पुर्वी क्षेत्र के बीईईओ प्रकाश मंडल 31अप्रैल,जबकि पश्चमी क्षेत्र के बीईईओ विद्यानन्द मुर्मू 30 मई को सेवानिवृत हुए। दोनो ही बीईईओ को प्रखण्ड संसाधन केंद्र में एक सादे समारोह में साल ओढ़ा कर विदाई दी गयी।इस मौके पर प्रभारी बीईईओ रफीक आलम ने कहा सरकारी नोकरी करने वाले अधिकारी व कर्मचारी का सेवानिवृत्त होना एक परंपरा है। दोनों ही बड़े भाइयो ने देश के अति पिछड़ा प्रखण्ड में शिक्षा का अलक जगाने का सराहनीय प्रयास किया है।मौके पर बीईईओ प्रकाश मंडल एवं विद्यानंद मुर्मु ने उपस्थित सभी शिक्षकों व सहायक अध्यापकों से अपील करते हुए कहा कि सरकार ने आपको जिस उद्देश्य के लिए बहाल किया है उस कर्तव्य का अक्षर सह पालन करें। बच्चें देश का भविष्य है उन्हे सावरने का कार्य ईमानदारी पूर्वक करे। मौके पर बीपीओ आतिश भट्टाचार्य, ब्रजमोहन कुमार ठाकुर, शशि साहा , सोबान सोरेन,गणेश चन्द्र साहा, प्रकाश साहा, कलिमुद्दीन अंसारी, मनोज कुमार,चेताली कुमारी, रीना हेम्ब्रम,बीमुक्ता जी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।






