Search

May 11, 2026 9:10 pm

आठ दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव संपन्न।

मशहूर एल्बम गायिका कुमकुम बिहारी एवं उनके म्यूजिकल ग्रुप ने बांधा समां।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत आठ दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव सह मेला के अवसर पर मोंगलाबांध शिव मंदिर प्रांगण में मेला के अंतिम दिन शुक्रवार की रात्रि को मशहूर एल्बम गायिका कुमकुम बिहारी एवं उनके म्यूजिकल ग्रुप में शामिल जितेंद्र बबुआ,सचिन,कुंदन,विकास एवं सिकंदर चौधरी द्वारा जागरण कार्यक्रम की प्रस्तुति में रातभर गीतों की समां बांध दिया। टीम में शामिल चतरा जिला से पहुंचे लंबे लंबे घुंघराइले बालो वाले पैड मास्टर दुलाल भाई के नृत्य की धुंआधाड़ प्रस्तुति कर दर्शकों का मन मोह लिया। आर्केस्ट्रा कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि अमड़ापाड़ा आर एम ट्रांसपोर्टर रंजन मरांडी सहायक प्रदीप राय के द्वारा सर्वप्रथम आर्केस्ट्रा प्रोग्राम का फिता काटकर उद्घाटन किया गया। इसके उपरांत देर रात्रि तक हिंदी,बंगला,खोरठा एवं भोजपुरी में नृत्य के साथ गीतो का सिलसिला जारी रहा जिसे सुनकर दर्शक ओतप्रोत हो गए। शिवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन मेला में खचाखच भीड़ देखी गई जहां लगी मीना बाजार ,तारामाची सहित अन्य मनोरंजन के साधन का लोगो ने खूब लुत्फ उठाया। मेला का सफल संचालन में मेला कमेटी के अध्यक्ष दीपक साह,सचिव कार्तिक पाल,कोषाध्यक्ष मोहन वर्मा सहित कमेटी के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

img 20240316 wa00287648226733025814673

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!