Search

April 26, 2026 1:19 pm

एबीवीपी के 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन में पाकुड़ के आठ कार्यकर्ता शामिल

बमभोला उपाध्याय प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत

राजकुमार भगत

पाकुड़। देश की राजधानी दिल्ली के इंद्रप्रस्थ नगर में आयोजित हो रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह ने किया। इस अधिवेशन में पाकुड़ जिला के कुल आठ कार्यकर्ता शमिल हैं। अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 1983 से ही वे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में जुड़े हुए हैं और इस बात को बड़े गर्व के साथ कहते हैं की एबीवीपी के कार्यकर्ता के रूप में ही उनके व्यक्तित्व एवं चरित्र का विकास होता रहा है। देश के लिए सर्वस्व समर्पित करने की भावना विद्यार्थी परिषद संगठन से ही सीखने को मिली है।विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल जी ने देशभर के लगभग 10000 कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महामंत्री प्रतिवेदन में अभाविप के वर्ष भर के प्रभावी आंदोलनों एवं गतिविधियों के उल्लेख के दौरान सिद्धू कानू मुर्मू विश्वविद्यालय अंतर्गतएल बी एड के छात्रों के शुल्क में ₹60000 की वृद्धि के विरोध में अभाविप झारखंड प्रांत के , विशेष रूप से सफल आंदोलन हेतु पाकुड़ के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। प्रांत अधिवेशन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पाकुड़ जिला के सुमित पांडे , सत्यम भगत एवं प्रदीप मिश्रा , हिरणपुर नगर इकाई के अंकित साहा एवं महेशपुर के पीयूष के नामों की घोषणा की गई। पाकुड़ के पूर्व जिला संयोजक एवं वर्तमान में सिद्धू-कान्हू विश्वविद्यालय के संयोजक बमभोला उपाध्याय को झारखंड प्रदेश के प्रदेश कार्य समिति सदस्य के दायित्व की घोषणा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने नए दायित्व हेतु संगठन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में उनका प्रयास सदैव विद्यार्थियों के हितों के लिए कार्य करने का है। पाकुड़ जिला के जिला समिति के सदस्य विकास कुमार दास, मिलन रुज , विशाल भगत, राहुल मिश्रा, जिला संयोजक गुंजन तिवारी एवं विभाग संयोजक अमित शाह ने शुभकामनाएं दी है।

IMG 20231208 WA0010

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!