Search

August 24, 2026 7:18 am

बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में डीएवी आरा कुजू के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

कुजू। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली की 12वीं परीक्षा में डीएवी आरा कुजू के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।बारहवी बोर्ड की परीक्षा (विज्ञान संकाय )में जय श्री मुखोपाध्याय (89.2%),वाणिज्य संकाय में प्रकृति कुमारी (86.4%)और कला संकाय में हसनुमा प्रवीण (92.2%)अंक लाकर अपने -अपने संकाय में टॉप किया है। 2025-26 में तीनों संकायों के कुल 91 विद्यार्थियों ने बारहवी बोर्ड की परीक्षा दी थी। विद्यालय का परीक्षा फल शतप्रतिशत रहा।

img 20260513 wa02362307008384038312846

बारहवी वाणिज्य- प्रथम स्थान- प्रकृति कुमारी (86.4%)।दूसरा स्थान -रवि मुर्मू (85.6%)तीसरा स्थान -अल्फिया मिर्ज़ा -(81.6 % )चौथा स्थान -अंकित कुमार वर्मा (80%)और पाँचवां स्थान -प्रीति शिखा कुमारी (79.6%)अंक प्राप्त किया है। कुल 35 विद्यार्थियों ने बोर्ड की परीक्षा दी थी।

बारहवी आर्ट्स-
प्रथम स्थान -हसनुमा प्रवीण ( 92.2%)दूसरा स्थान-रितिका पाठक (86.6.%)तीसरा स्थान-तुरी कुमारी भारती (84%) चौथा स्थान -श्रेया कुमारी (83.3%)और पाँचवां स्थान -रोशन प्रवीण (76.4%)अंक प्राप्त किया है।परीक्षा में 17 विद्यार्थी शामिल हुए थे।

बारहवी विज्ञान-
प्रथम स्थान-जयश्री मुखोपाध्याय (89.2%),दूसरा स्थान-मोहम्मद सद्दाम हुसैन (87.8%),तीसरा स्थान-रिया कुमारी (87.6%)चौथा स्थान -वैष्णवी सिंह (85.2%)और पाँचवां स्थान -अनामिका कुमारी (82%)अंक प्राप्त किया है।बारहवी विज्ञान संकाय में कुल -39 विद्यार्थी शामिल हुए थे। बारहवी के तीनों संकायों का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य श्री -आलोक कुमार ने बेहतर परीक्षाफल के लिए विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!