अपने पत्र में माँगों के नहीं माने जाने पर दी हड़ताल पर जाने की जानकारी।
सुदीप कुमार त्रिवेदी
राज्य के विक्रेताओं के विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु राज्य समिति के 11 अगस्त 24 की बैठक में पारित प्रस्तावों की जानकारी देने के संबंध में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य के खाद्य मंत्री को पत्र लिखा है । इस आशय की जानकारी डीलर्स एसोसिएशन, पाकुड़ के जिलाध्यक्ष अब्दुस सल्लाम ने दी है । पत्र में सर्वर की कमी, 4G के अब तक चालू ना होने, समय पर कमीशन ना दिए जाने जैसे मुद्दे की चर्चा करते हुए कुल सात माँगों क्रमशः 2G की जगह 4G की ई पाश मशीन सभी दुकानो पर लगवाने, कोरोना अवधि से लेकर मार्च 2024 तक के सभी बकाये राशि का भुगतान करने, अप्रैल 2024 और मई 2024 तक कमीशन बढे हुए दर पर भुगतान करने, अनुकंपा की नीति को पूर्व की भांति लागूं करते हुए इस बीच मृत हो चुके डीलरों के आश्रितों को अनुज्ञप्ति का लाभ देने, दुकान को पूरी तरह ऑनलाइन करने, विभाग द्वारा दिए गए भारमापक यंत्र के नवीकरण शुल्क का भुगतान करने एवं घटिया भारमापक यंत्र देकर डीलरों से मरम्मती के नाम पर रूपए वसूलने वाले मेसर्स गीता मेट्लस पर कार्यवाही करने जैसी माँगों को शामिल किया गया है । पत्र में कहा गया है कि अगर एक माह में निर्णय नही लिया जाता है तो राज्य के विक्रेता हड़ताल पर जाने को बाध्य हो जाएँगे ।





