Search

May 13, 2026 12:48 am

कृषक वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

इकबाल हुसैन

कृषि विज्ञान केंद्र महेशपुर के सभागार कक्ष में वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ.संजय कुमार की अध्यक्षता में कृषक वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य रूप से गाय। बकरी, भेड़ बकरी, मुर्गी एवं सुअर जैसे पशुओं में होने वाली मुख्य प्रमुख बीमारियों तथा उनसे बचाव हेतु विभिन्न प्रकार का प्रबंधन एवं टीकाकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। पर्यावरण में विभिन्न परिवर्तनों के कारण पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों की रोकथाम हेतु प्रबंधन से संबंधित तकनीकी जानकारी दी गई। गायों में दूध उत्पादन, हरा चारा, प्रजनन संबंधी विकारों की रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई। मुर्गी में रानीखेत, सुअर में सुकर बुखार, गायों में खुरा, खोरा, गलघोड़ू एवं लगड़िया की रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई। कृषकों को तेलहन जैसे सरसों, तिल, तीसी एवं सूरजमुखी जैसी फसलों के उत्पादन के लिए आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीके बताए गए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!