गोदरोसोल में कालाजार और मलेरिया नियंत्रण के लिए कीटनाशक छिड़काव, ग्रामीणों को किया गया जागरूक।
बजरंग पंडित
पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत गोदरोसोल गांव में कालाजार, मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित नियंत्रण के लिए कीटनाशक छिड़काव किया गया। छिड़काव कार्य का उद्घाटन खजुरडांगा पंचायत की मुखिया किरण मरांडी द्वारा किया गया । इस दौरान पंचायत मुखिया के नेतृत्व में रैली निकाली गई, जिसमें “जन-जन का नारा है, कालाजार को भगाना है”, “दो सप्ताह से ज्यादा बुखार, हो सकता है कालाजार”आदि नारो से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। मुखिया द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि कालाजार संक्रमित बालू मक्खी के काटने से फैलता है जिससे दो सप्ताह से अधिक बुखार, पिल्हा का आकार बढ़ जाना, वजन घट जाना, खून की कमी होना, खाने की रुचि घट जाना एवं चमड़े का रंग काला पड़ जाना लक्षण दिखाई पड़ता है जिससे वयक्ति को काफी तकलीफ उठाना पड़ता है । सभी ग्रामीणों से अपील की गई कि वह घर के सभी कमरों में पूर्ण छिड़काव करें ताकि बालुमक्खी एवं अन्य मच्छर मर जाये। जिससे कालाजार जैसे घातक रोग से निजात पाया जा सके । पर्यवेक्षक संजय मुर्मू ने बताया कि गोदरोशोल से शुरुआत हुआ जो कालाजार प्रभावित पाकुड़िया प्रखंड के कुल 17 कालाजार प्रभावित गांवों में एस पी 5 प्रतिशत नामक कीटनाशक छिडकाव किया जाएगा ताकि बालू मक्खी एवं अन्य बीमारी से संबंधित मच्छर खत्म किया जा सके । उन्होंने बताया कि घरों के सभी कमरों में पूर्णता छिड़काव करने से 80% तक वेक्टर जनित रोग से नियंत्रण पाया जा सकता है। मौके पर पूर्व मुखिया मुसूच मुर्मू, ग्राम प्रधान, केटीएस संजय मुर्मू, एमपीडब्ल्यू रविंद्र मुर्मू , मिशन शेख , अंकित हेमराम डिजाइन भंडारी सरवन ठाकुर,माधव ठाकुर, ग्रामीण सहिया सनेहलाता मराडी एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।





