महेशपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता- प्रो स्टीफन मरांडी
अब्दुल अंसारी
पाकुडिया:- प्रखंडवासियों की चिरप्रतिक्षित मांग अब पुरी होने वाली है। राज्य सरकार ने प्रखंड के लोगों की मांग एवं विधायक प्रो.स्टीफन मराडी जी के अथक प्रयास पर मोहर लगाते हुए पाकुडिया प्रखंड के तालवा चौक से खाडूटोला श्रीधरपाड़ा तक बहु प्रतिक्षि पथ निर्माण कार्य का अंतिम सर्वे का कार्य चालु है जल्द ही कैबिनेट में पारित हो कर टेंडर प्रक्रिया में चला जाएगा है इस जर्जर सड़क का कायाकल्प करने का कार्य जल्द ही शुरु होने वाली है इस बाबत स्थानीय महेशपुर विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी जी ने कहां पाकुडिया प्रखंड को बंगाल से जोड़ने वाली इस जर्जर सड़क सुदृढ़ीकरण के लिए मै कृतसंकल्पित था क्योंकि यह सड़क पाकुडिया प्रखंड की जीवन रेखा है और इस सड़क की मांग प्रखंड वासी वर्षो से करते आ रहे थे। इस सड़क से सैकड़ों लोग रोज नजदीकी पश्चिम बंगाल के नलहाट्टी,चतरा, रामपुरहाट आना-जाना करते है खासकर अस्पताल इलाज करवाने एंव कहीं भी आने-जाने के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन भी यही है। विधानसभा पटल पर मैंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस महत्वपूर्ण सड़क जो पाकुडिया प्रखंड का जीवन रेखा है से आवगत कराया था एंव मुख्यमंत्री से खुद मिलकर भी कहा था। विधायक ने कहा की जहाँ सड़क के निर्माण हो जाने से दर्जनों गाँवों के लोग प्रखंड मुख्यालय से सीधे जुड़ जायेंगे .वही पाकुडिया प्रखंड के लोगों का बंगाल आना-जाना बिलकुल सुगम हो जायेगा । इधर जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने का खबर सुन कर संबधित गाँवों के ग्रामीण सहित प्रखंड वासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने स्थानीय विधायक एवं सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।





