Search

April 27, 2026 6:54 pm

टेंपू पलटने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल, दो की हालत नाजुक।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के गोंहडा कलदम आरयू सड़क कलदम के समीप सोमवार एक टेंपू का संतुलन बिगड़ जाने से सड़क पर पलट गया ।जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार लिट्टीपाड़ा में साप्ताहिक हटिया होने के कारण टेंपो चालक द्वारा तेज रफ्तार ओर जल्दबाजी के कारण कलदम के समीप तीखा मोड में गाड़ी का संतुलन खो दिए और गाड़ी सड़क पर ही पलट गया। जिसमें दामिन सोरेन 27 जोरडीहा, समायल पहाड़िया 28 छोटा कलदम ,सुंदरा पहाड़िया 25 बड़ा कलदम, मुन्नी मरांडी 22 जोरडिहा, प्रधान हसदा 23 हाथीगढ़ गांव के रहने वाला कलदम से सप्ताह घटिया लिट्टीपाड़ा के लिए टेंपो में चढ़े थे उसी दरमियान आते हुए कलदम के समीप तिखा मोड़ में टेंपो का संतुलन बिगड़ गया और टेंपो सड़क में ही पलट गया । ग्रामीणों ने घटना की खबर थाना को दिया। थाना से पुलिस घटनास्थल पहुंचकर घायलों उठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया ।जहां डॉक्टर आनंद के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।साथ ही डॉ.आनंद ने बताया कि दो व्यक्ति दामिन सोरेन व सामयल पहाड़िया को गंभीर चोटे आई है। जिसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!