Search

July 21, 2026 8:03 pm

बारिश के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब, प्रेम प्रवाहिनी रथ का भव्य स्वागत

पाकुड़। भगवान श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी वर्ष महोत्सव के तहत निकाली जा रही श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा का सोमवार को छोटी अलीगंज स्थित श्री सत्य साईं सेवा समिति परिसर में श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। रथ के पहुंचते ही छोटी अलीगंज और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ।
श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण के दौरान जयघोष, भजन-कीर्तन और पुष्पवर्षा कर रथ का स्वागत किया। यात्रा का समापन साईं सेंटर, छोटी अलीगंज में हुआ। यहां भजन-कीर्तन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री सत्य साईं बाबा की पूजा-अर्चना की गई। रात आठ बजे भोग अर्पित कर आरती की गई।
इस अवसर पर श्री सत्य साईं सेवा संगठन, पाकुड़ के पूर्व जिला अध्यक्ष सह राज्य मेडिकल कोऑर्डिनेटर, झारखंड डॉ. देवकांत ठाकुर ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए रथ यात्रा के उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा का उद्देश्य भगवान श्री सत्य साईं बाबा के प्रेम, सेवा, मानव एकता और सार्वभौमिक बंधुत्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से स्वामी के संदेश ‘Love All – Serve All’ और ‘Help Ever – Hurt Never’ को जीवन में अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के बीच नारायण सेवा और प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में कन्वीनर रवि ठाकुर, उत्तम कुमार दास सोरेन, ॐ कुमार, अजीत राय, आशा देवी, लेखिका कुमारी, अंकित कुमार, योगेश पासवान, सदानन्द ठाकुर, सूरज गुप्ता समेत सैकड़ों साईं भक्तों ने योगदान दिया। कार्यक्रम का समापन भगवान श्री सत्य साईं बाबा के जयघोष और विश्व शांति की प्रार्थना के साथ हुआ।

img 20260721 wa00065211737659168509946
img 20260721 wa00078803654754757942772

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!