प्रशांत मंडल
पाकुड़: लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के कुंजबोना लब्दाघाटी पीडब्ल्यूडी सड़क मधुबन के समीप मंगलवार देर रात वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कारवाई करते हुए जुगाड़ गाड़ी सहित सात बोटा सखूवा की लकड़ी को जब्त करते हुए चालक रफीकुल शेख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय माफिया जंगलों से काटकर बोटा का रूप देकर अवैध तरीके से जुगाड़ गाड़ी में लादकर रातों रात बंगाल ले जा रहा था।गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने मधुवन के समीप चालक,जुगाड़ गाड़ी सहित लकड़ी को जब्त किया है।फॉरेस्टर बबलू कुमार देहरी ने बताया कि अवैध तरीके से सकवा की लकड़ी ले जानें की गुप्त सूचना पर कारवाई की गई है। साथ ही चालक फरक्का थाना क्षेत्र के लहरिया गांव निवासी रफीकुल शेख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।उन्होंने कहा हर हाल में अवैध लकड़ी का कारोबार चलने नहीं दिया जाएगा।गस्ती दल में वन रक्षी अनुपम कुमार यादव, स्टीफन हेंब्रम सहित अन्य शामिल थे।






