राजकुमार भगत
पाकुड़ । गुरुवार को श्री सत्य साई सेवा समिति पाकुड़ द्वारा सदर अस्पताल पाकुड़ में भगवान श्री सत्य साई बाबा के जन्मोत्सव पर अस्पताल में भर्ती सभी 100 रोगियों को फूड पैक्ड ओर रोगियों के आदमी, अस्पताल के सभी डॉक्टर, नर्स, एवं 500 लोग को साई बाबा का प्रसाद वितरण किया गया। स्टेट एस आर पी और स्टेट मेडिकल कोऑर्डिनेटर श्री सत्य साइन सेवा संगठन झारखंड के डॉक्टर देवकांत ठाकुर ने बताया कि भगवान श्री सत्य साई बाबा का जन्मोत्सव नवंबर माह के पहले तारिक से ही संगठन द्वारा मनाया जा रहा है। जिसमें नए भक्त के घर में भजन, नारायण सेवा, ग्रामों में फ्री मेडीकल कैंप, प्रतिदिन साई मंदिर बैंक कॉलोनी से नगर संकृतन, वस्त्र वितरण जैसी कार्यकर्म किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में साई सात्विक, ओम कुमार, रबी कुमार, रूपचंद मेहरा, पिनाकी पांडे, सत्यम, राम बाबू, मंटु भगत,शेखर प्रमाणिक पाकुड़ साई समिति के कन्वीनर उत्तम कुमार, कि हम भूमिका रही है।







