Search

June 5, 2026 11:57 pm

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवती गंभीर रूप से घायल, चालक फरार।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा/पाकुड़। थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 20 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती की पहचान सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के पैरपाड़ा गांव निवासी कालू पहाड़िया की पुत्री माड़ी पहाड़िन (20) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवती बाघापाड़ा जाने वाली सड़क के समीप खेत में घायल अवस्था में पड़ी मिली। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी के निर्देश पर एएसआई होपना मरांडी मौके पर पहुंचे और घायल युवती से घटना की जानकारी ली। युवती ने बताया कि एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार युवती के पैर में गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा फरार वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि घटना से संबंधित कोई भी जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!