पत्रकार सभी बंधुओं ने आम जनता से मतदान करने को लेकर की अपील,कहा पहले मतदान फिर जलपान।
सतनाम सिंह
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव ड्यूटी में लगे सरकारी कर्मचारियों के साथ ही पत्रकार सहित कुछ अन्य सेवाओं के लोगों को पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान की अनुमति दी गई है। शनिवार को राजमहल लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों ने अपना मताधिकार का प्रयोग करते हुए पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट किया। मतदान करने के बाद मीडिया कर्मियों ने कहा कि भारत चुनाव आयोग द्वारा एक अच्छी पहल है और हमलोग पहली बार बैलेट से मतदान कर रहे हैं। पत्रकारों ने अपील किया कि 01 जून को अपने घरों से निकलकर मतदान करें और जैसे हमलोगों ने अपना मतदान कर फर्ज निभाया है। आप भी मतदान कर अपना फर्ज निभाएं।







