प्रशांत मंडल
पिछली बार जब राज्य सरकार ने अबूवा आवास जैसे गरीब कल्याण की योजना को लाया तब राज्य में आवास की उम्मीद लगाए बैठे राज्य की जनता में काफी खुशी मिली लेकिन जैसे ही योजना को धरातल पर उतारा तो एक वर्ग खासकर मुस्लिम समुदाय में मायूसी हाथ लगी ओर सूची में हिरणपुर प्रखंड में अल्पसंख्यक को मात्र 17 आवास एवं लिट्टीपाड़ा प्रखंड में 10 आवास का लाभ मिला स्थिति उहापोह वाली हो गई। मनोबर आलम ने कहा लोगो में नाराजगी को देखते हुए कांग्रेस का एक दल तत्कालीन ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से मुलाकात कर सारी वस्तु स्थिति से अवगत करवाया और एक पत्र दिया, उसके तुरंत बाद माननीय मंत्री ने उपायुक्त पाकुड़ प्रखंड विकास पदाधिकारी हिरणपुर से बात करते हुए जानकारी लिया और उसके बाद माननीय मंत्री ने आस्वत किया की अगले बार सूची निकलेगा तो माइनोरिटी का कोटा में इजाफा होगा और अबुवा आवास का लाभ निश्चित रूप से मिलेगा आज माननीय पूर्व मंत्री हम सबों के नेता जेल में है लेकिन आवास विहीन लोगो को आवास दिलाने के लिए जिस प्रकार तुरंत काम किया उससे हमलोग में यहां की जनता मे खुशी है आज जनता मन ही मन मंत्री आलमगीर आलम साहब को दुआ दे रही है की जल्द उन्हें न्याय मिले और हम लोगो के बीच आए । इस दौरान आलम ने कहा लगातार मैंने कई मंत्री विधायक जिला के उपायुक्त,उप विकास आयुक्त से मिलके आवेदन दिया उसका परिणाम है की आज हिरणपुर प्रखंड में अबूवा आवास में मुस्लिमो का यानी माइनोरिटी का टारगेट बढ़कर 17 से 253 किया गया है वही लिट्टीपाड़ा में 10 से बढ़कर 72 किया गया है।





