Search

May 10, 2026 10:37 am

मारीडीह टोला के गुड़ैत ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

सतनाम सिंह

पाकुड़। सदर प्रखंड अंतर्गत कालिदासपुर पंचायत के मारीडीह टोला में सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे गांव के ही गुड़ैत उम्र 55 वर्षीय ठेमका मरांडी, पिता- स्वर्गीय कमला मरांडी ने गांव के समीप झाड़ियों में एक वट वृक्ष में अपने गमछा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खबर मिलते ही जिला परिषद सदस्या मंजुला हांसदा एवं चौकीदार मटरू टूरी घटना स्थल पर पहुंचे। घटना स्थल पर पहुंचकर जिला परिषद सदस्या मंजुला हांसदा ने मुफ्फसिल थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दूरभाष पर दी। थाना प्रभारी के निर्देश पर एसआई मिथुन रजक पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं घटनास्थल का निरीक्षण किया। वृक्ष के नीचे प्लास्टिक में कुछ खाद्य पदार्थ एवं एक जोड़ा पलास्टिक के जूते पाया गया जो शायद मृतक के थे। तत्पश्चात ग्रामीणों के सहयोग से मृतक ठेमका मरांडी के शव को पेड़ से उतारा गया एवं एएसआई मिथुन रजक के द्वारा आवश्यक कागजी पूर्ति कर मृतक को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा गया। अचानक दिन दहाड़े इस मृत्यु को लेकर मृतक के परिजन सभी सदमे में थे। मौके पर उपस्थित जिला परिषद सदस्या मंजुला हांसदा ने बताया कि मृतक ठेमका मरांडी गांव का गुड़ैत था जो गांव में पूजा पाठ का काम करता था। मृतक के दो पुत्री जो विवाहित है और एक 17 वर्षीय अविवाहित पुत्र है। वहीं मुफ्फसिल थाना प्रभारी संजीव झा ने दूरभाष पर बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जाएगा।

img 20240722 wa0023637035681399371203

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!