Search

May 17, 2026 2:33 am

राजकीय कृत विद्यालय में गुरु गोष्ठी का हुआ आयोजन।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया (पाकुड़) राजकीय कृत उच्च विद्यालय पाकुड़िया स्थित सभागार में सोमवार को मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मर्सिला सोरेन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। गोष्ठी में सभी विद्यालयो में चल रहे प्रयास कार्यक्रम की समीक्षा विद्यालयवार की गई और प्रयास कार्यक्रम का प्रतिवेदन सभी विद्यालयों से जमा लिया गया। ई विद्या वाहिनी में वित्तीय वर्ष 2023-24 में एफए 1,एफए 2,एफए 3,एफए 4, एसए 1 एवं एसए 2 का मूल्यांकन अद्यतन की गई,साथ ही ई विद्या वाहिनी में शिक्षक एवं छात्रों की दैनिक उपस्थिति की समीक्षा की गई । मध्याह्न भोजन माह मार्च 2024 से संबंधित प्रतिवेदन सभी विद्यालयों से लिया गया और इसकी समीक्षा भी की गई । हेल्थ एंड वेलनेस का लिंक भरने का अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गई,बाल सांसद एवं इको क्लब से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। विद्यालय प्रबंधन समिति का मासिक बैठक एवं अभिभावक शिक्षक बैठक का लिंक में अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से शत प्रतिशत मतदान को लेकर सभी विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया गया। बैठक में सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षको सहित सभी सीआरपी, बीआरपी मौजूद थे।

img 20240507 wa00955703378880190908354

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!