राजकुमार भगत
पाकुड़। बुद्धा कैंसर सेंटर पटना में इलाजरत संग्रामपुर निवासी 55 वर्षीय बियोन शेख जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। पटना से घर आए दो दिन हुए लेकिन शरीर में एबी पॉजिटिव खून की कमी के कारण इमरजेंसी में सादर अस्पताल सोनाजोरी पाकुड़ में भर्ती कराया गया। मरीज के परिजनों ने रक्त की कमी के लिए लाइफ सेवियर्स समूह के मीडिया प्रभारी साहबाज आलम से संपर्क किया और साहबाज के कहने पर समूह के सह अध्यक्ष अब्दुर रब ने रक्तदाता के रूप में समूह के ही सदस्य हजरत अली से संपर्क किया। रक्तदाता हजरत ने रक्तदान करने के लिए हामी भर दी और करीब शाम के 6 बजे तक रक्त अधिकोष पहुंचकर रक्तदान किया। तभी जाके मरीज का इलाज संभव हो पाया। मरीज को रक्त मिलने पर मरीज के परिजन बहुत खुश हुए और लाइफ सेवियर्स समूह (पाकुड़) का आभार व्यक्त किया। रक्तदाता हजरत अली ने कहा किसी जरूरतमंद के लिए रक्तदान करके बहुत अच्छा लगा। मैं इससे पहले भी रक्तदान कर चुका हूं।और आगे भी समय-समय पर जरूरतमंद के लिए रक्तदान करते रहूंगा।मौके पर समूह के अध्यक्ष अबेदुल शेख, सचिव नाफिसूल आलम सह अध्यक्ष अब्दुर रब, मीडिया प्रभारी साहबाज आलम तथा रक्त अधिकोष के कर्मचारी नवीन कुमार एवं पीयूष दास मौजूद रहे।






