पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और बोरियों विधायक लोबीन हेंब्रम पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार मजबूती से खड़ी है और खड़ी रहेगी,हेमलाल।
अमर भगत
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता हेमलाल मुर्मू ने मंगलवार को लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने पकलो डूमरचिर, लिट्टी, डागापाड़ा, आलूबेड़ा पचुवाड़ा गांवों में लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना और कहा कि वे उनकी समस्याओं को ऊपर तक ले जाएंगे और मूलभूत सुविधा के लिए लड़ेंगे। पत्रकारों के सवाल पूछे जाने पर हेमलाल मुर्मू ने कहा कि उनकी सरकार मजबूती से खड़ी है और विधानसभा चुनाव के बाद भी मजबूती से खड़ी रहेगी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और बोरियों विधायक लोबीन हेंब्रम पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी द्वारा इन्हें निष्कासित किया गया है क्योंकि इन्होंने पार्टी की मर्यादा से हटकर काम किया, लेकिन उनके हटने से झारखंड मुक्ति मोर्चा को कोई नुकसान नहीं होगा। हेमलाल मुर्मू ने कहा कि उनके नेता वीर शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन राज्य की जनता के लिए हमेशा हित के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मईया सम्मान योजना और आबूआ आवास जैसे महत्वकांक्षी योजनाओं को धरातल में उतारने का काम किया है, लेकिन विपक्ष को यह हजम नहीं आ रही है, इसलिए मईया सम्मान योजना को लेकर पीआईएल दर्ज किया गया है और बेबुनियादी मुदा को उठाकर हमारी सरकार को बदनाम करने का प्रयास करती है, लेकिन इसका इन्हें राज्य की जनता विधानसभा चुनाव में देगी।






