Search

April 26, 2026 9:07 am

डुमरिया में 29 दिसम्बर को आयोजित होगी ऐतिहासिक सिदो कान्हू मेला

डुमरिया मेला मैदान में आयोजक कमिटी ने लिया निर्णय

बजरंग पंडित

पाकुड़। लिट्टीपाड़ा प्रखंड के डुमरिया मेला मैदान में सोमवार को वीर शहीद सिदो कान्हू सांस्कृतिक मेला को लेकर आयोजक समिति की बैठक हुई। जिसमें विधायक दिनेश मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में मेला कमिटी के सदस्यों ने निर्णय लिया कि ऐतिहासिक सिदो कान्हू मेला आगामी 29 दिसम्बर को भव्य रूप से आयोजित होगी। मेले को लेकर सुबह से ही सेकड़ो की संख्या में स्थानीय लोगो ने मेला प्रांगण की सफाई किया। वही बैठक में 50 वॉ सिदो कान्हू सांस्कृतिक मेले को भव्य रूप से करने को लेकर कमिटी के सदस्यों ने मंथन किया। जहाँ सदस्यों ने अपना अपना विचार व्यक्त किया। मेले में परम्परागत सांस्कृतिक प्रतियोगिता , प्रचार प्रसार , हेलीपेड की पुनर्निर्माण , ग्राम प्रधान , गुड़ित आदि की उपस्थिति सहित अन्य तैयारियों को लेकर गहन रूप से चर्चा किया गया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि बीते 49 वर्षो से इस स्थल पर ऐतिहासिक सिदो कान्हू मेला का आयोजन होते आ रहा है। इस बार मेला 29 दिसम्बर को आयोजित होगी। मेले में अतिथियों का भी आगमन होगा। मेले में ग्राम प्रधान , गुड़ित आदि को सम्मानित भी किया जाएगा। मेले को सम्मान के साथ सम्पन्न कराना आयोजक कमिटी का पूर्ण दायित्व है। शांति व व्यवस्थित रूप से मेले को सभी मिलजुलकर सफल ढंग से सम्पन्न करे। आगामी 30 दिसम्बर को सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा ।इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत , ग्राम प्रधान जेठा हांसदा , सुंदर मरांडी , मांझी मुर्मू , झुकल मुर्मू , इमानुएल मरांडी , भीम मरांडी , ज्योतिन मड़ैया आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!