Search

April 26, 2026 9:18 am

रविवार से होम वोटिंग शुरू, वोटिंग टीम हुए रवाना

राजकुमार भगत

पाकुड़। विधानसभा आम निर्वाचन 2024 में वृद्ध मतदाता (85+) एवं दिव्यांग मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अनुसार होम वोटिंग कराया जा रहा है। पाकुड़ जिले में होम वोटिंग आज से शुरू है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रीमती प्रीतिलता मुर्मू, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार ने समाहरणालय परिसर से होम वोटिंग टीम को रवाना किया तथा शत प्रतिशत मतदान कराने की शुभकामनाएं दी। मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि 85+ आयु वर्ग व दिव्यांग मतदाता जिन्होने होम वोटिंग का विकल्प चुना था उनके घर जाकर आज से होम वोटिंग कराया जा रहा है। शेष सभी को आगामी 20 नवंबर को अपने बूथ पर जाकर मतदान करेंगे । उपायुक्त ने आम सहित खास लोगों से अपील किया कि सभी मतदाता अपने परिवार समेत अपने दोस्तों, सगे-संबधियों को भी मतदान के लिए बूथ तक ले जाएं ताकि लोकतंत्र के इस महापर्व में जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके । अपने मताधिकार का उपयोग कर एक सशक्त समाज का निर्माण करने में भूमिका अदा करे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!