Search

May 10, 2026 6:35 pm

विधायक के समक्ष भाजपा के सैकड़ो सक्रिय कार्यकर्ता झामुमो मे हुए शामिल

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड अंतर्गत गायबाथन पंचायत के जीप सदस्य सह झामुमो नेता समसून मुर्मू के घर के सामने शुक्रवार को प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां के अध्यक्षता मे कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया। जिसमे कार्यकर्ताओं को पार्टी हित मे ओर भी बेहतर रूप से कार्य करने हेतु अनेक टिप्स दिए। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे महेशपुर विधानसभा विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी शामिल हुए। इस अवसर पर गायबाथन पंचायत मुखिया सुनीराम मुर्मू के घर मे गायबाथन, पोखरिया समेत कई गांव से भाजपा से जुड़े 200 से अधिक लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो गये। मौके पर सभी ने विधायक के समक्ष पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधायक श्री मरांडी ने सभी को माला पहनाकर एवं पार्टी का पट्टा पहना कर झामुमो में शामिल कराया।साथ ही सभी को अबीर, गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। विधायक श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड में झामुमो के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।इस बात का एहसास अब जन-जन को हो चुका है।झामुमो पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से टीपू सुल्तान,अनिल हेमब्रम, सुभान मियां,रहमान अंसारी,षष्ठी दास, कमलूद्दीन अंसारी, शेखफरीद अंसारी, सनातन मुर्मू, विश्वनाथ मरांडी, रामप्रसाद दास, दीनानाथ दास, अमीन दास, बबलू सहा, मामजान मियां, जमशेद मियां, छूतार मुर्मू, कालेस्टर मुर्मू, शोबराती मियां, धर्मनाथ मियां, राकेश ठाकुर सहित अन्य शामिल हैं। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम,जीप सदस्य समसून मुर्मू,प्रखंड उपाध्यक्ष जेम्स सुशील हेमब्रम,संतोष हेमब्रम,युवा मोर्चा अध्यक्ष जोगेंद्र मुर्मू,मुखिया सह झामुमो नेता सुनीराम मुर्मू,अल्तमश हेमब्रम, साइमन मुर्मू, हन्नान मियां, जुल मोहम्मद, रायसुद्दीन अंसारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20240426 wa00258461975951065123660

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!