Search

May 16, 2026 11:52 am

झामुमो छोड़ भाजपा में शामिल हुए सैकड़ो कार्यकर्ता।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया चुनाव जैसे माहौल में इन दिनों पाला बदलने का सिलसिला रोज चल रही है। बुधवार को झामुमो छोड़कर चौकीसाल गांव के मंटू भगत,भालुकचुआं गांव के कर्नेलियुश किस्कू एवं लागडुम पंचायत समिति सदस्य लुकश टुडू ने प्रखंड भाजपा कार्यालय पहुंचे और भाजपा में योगदान किया। इनका स्वागत प्रखंड अध्यक्ष विजय भगत,प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी एवं पूर्व विधायक सुफल मरांडी माला एवं पट्टी पहना कर किया। इन सभी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल एवं उनके अच्छे कार्यों से प्रेरित होकर भाजपा का दामन थामा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!