शाम होते सुरु हो जाता है सेटिंग का खेल,खेल के मुख्य किरदार की भूमिका में जिम्मेदार।
चौड़ामोड़,फतेहपुर,रहीमटांड खनन चेक में तैनात सरकारी बाबू जिम्मेदार के इशारे पर करवाते है अवैध परिवहन।
एक गाड़ी पर 2 हजार रोजाना 200 गाड़ी का अवैध परिवहन,सरकार के राजस्व को लगा रहे रोजाना लाखों का चुना सरकार के ही मुलाजिम।
साहिबगंज जिला का कोटालपोखर अवैध कार्यों के लिए काफी मशहूर है, कोटालपोखर थाना क्षेत्र से रोजाना अवैध परिवहन बड़े जोरों पर चल रहा है,शाम ढलते शुरू हो जाती है अवैध परिवहन को लेकर सेटिंग का खेल खाकी जिम्मेदार के व्हाट्स ऐप पर भेज दिया जाता है,अवैध परिवहन की सेटिंग में मुख्य भूमिका खाकी जिम्मेदार की ही बताई जाती है और हो क्यों न रोजाना लाखों का खेल जो है,अवैध परिवहन करने वाले,अवैध परिवहन करवाने वाले और खनन चेक नाका की तिकड़ी कोटालपोखर खाकी जिम्मेदार के सहारे खूब फल फूल रहे है, जब हो जिम्मेदार का खुल कर साथ तो डर काहे का, तीनों खनन चेक नाका का भी खुल कर साथ है,यह सरकारी बाबू और जिम्मेदार सरकार से तनखाह लेकर सरकार के राजस्व का घाटा खूब बढ़ा रहे है,एक गाड़ी का अवैध परिवहन करवाने पर 2000 रुपए वसूला जाता है गाड़ी मालिक से,एक गाड़ी पर 2 हजार रोजाना सैकडों गाड़ी का अवैध परिवहन से लाखों का खेल जिसमे खाकी जिम्मेदार,अंचल परिवार और कई बड़े पदाधिकारी की संग्लिप्ता से इंकार नहीं किया जा सकता ,सूत्रों से प्राप्त खबर के अनुसार रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक 200/300 गाड़ी खनन चेक नाका से अवैध तरीके से या कहे अवैध परिवहन करवाया जाता है,इसकी पूरी जिम्मेदारी जिम्मेदार मुखिया के कंधों पर रहती है, रोज का लाखों को लेकर जिम्मेदार के द्वारा सेटिंग भी काफी तगड़ी है,इस सेटिंग में सफेद पोश से लेकर कलमधारी तक है।











