Search

May 10, 2026 4:33 pm

हिंसा प्रभावित क्षेत्र इलामी तारानगर की मस्जिदों से इमामों ने दिया शांति का पैगाम।

यासिर अराफात

पाकुड़ : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इलामी तारानगर मैं गुरुवार से सामुदायिक हिंसा के चलते 144 धारा लागू है. इसी के निमित्त शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान अपने वक्तव्य के माध्यम से इलामी जुमा मस्जिद में मौलाना जाकिर हुसैन मदनी ने शांति का पैगाम दिया.उन्होंने अपने वक्तव्य के माध्यम से इस्लाम और मुस्लिम की परिभाषा समझाते हुए कहा कि अगर समाज में किसी के घर में आग लग जाए तो वहां पर आग को बुझाने की जरूरत है. यही नबी मोहम्मद का पैगाम है. उन्होंने इस्लाम की परिभाषा कुछ इस तरीके से की, उन्होंने कहा इस्लाम का मतलब होता है शांति. और मुस्लिम का अर्थ होता है शांति को अपनाने वाला. यानी कुल मिलाकर अगर देखा जाए तो मुस्लिम शब्द का जो परिभाषा होता है वह शांति प्रिय होता है. इसीलिए समाज के अंदर शांति बनाए रखने के लिए सबसे पहले समाज के अंदर हो रहे बुराइयों को खत्म करना पड़ेगा. उन्होंने आगे कहा कि समाज के सभी वर्ग के लोग समाज का एक हिस्सा है.समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का काम करना चाहिए तोड़ने का नहीं. उन्होंने वक्तव्य समाप्ति के पश्चात मुल्क के लिए अमन और शांति की दुआएं की. साथ ही उन्होंने कहा कि समाज के अंदर फितना बहुत ही बुरी चीज होती है इससे हर किसी को बचने की जरूरत है. इधर जानकारी के अनुसार इलामी की दो जमा मस्जिद, तारानगर की जुमा मस्जिद, नवादा की जुम्मा मस्जिद में भी अमन और चैन की बातें कही गई. इलामी जुमा मस्जिद के इमाम मौलाना ओबाईदुर रहमान ने नमाज के बाद सभी से शांति की अपील की. क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए कोई भी गलत कदम उठाने के लिए मना किया. साथ ही उन्होंने भी मुल्क तथा अपने क्षेत्र के लिए अमन और चैन की अल्लाह से दुआएं मांगी.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!