Search

April 30, 2026 12:17 pm

खबर का असर: तालपहाड़ी में अवैध लकड़ी कारोबार का भंडाफोड़, वन विभाग ने जब्त की हजारों रुपये की लकड़ी।

फॉरेस्टर बबलू देहरी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज होने की संभावना।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) तालपहाड़ी गांव में अवैध लकड़ी का कारोबार जोरों पर, वन विभाग ओर पुलिस अनजान मुख्य शीर्षक के साथ जीडी न्यूज लाइव में प्रमुखता से खबर को प्रकाशित हुआ था। जिस पर वन विभाग ने मोहर लगा दिया है महज कुछ ही घंटों में फॉरेस्टर बबलू देहरी सहित वन रक्षी तालपहाडी गांव पहुंचकर बोटा किए अवैध लकड़ी को जब्त किया है।फॉरेस्टर बबलू देहरी ने बताया कि हजारों रुपया का दस बोटा कर्म व साल का अवैध लकड़ी एक स्थान पर एकत्रित किया हुआ था उक्त सभी लकड़ी को जब्त कर कार्यालय लाया गया है। साथ ही कहा अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। लेकिन सूत्रों के हवाले से बड़ी बात सामने आ रही है कि अवैध लकड़ी माफिया तालपहाड़ी निवासी कोई दो पंडित है। इन दोनों पंडित कई वर्षों से अवैध लकड़ी का कारोबार करता है,अब देखना यह है कि वन विभाग के द्वारा जंगल में चल रहे पुष्पा राज का कब अंत करती है।

img 20240925 wa00427410333965626587436
img 20240925 wa0041769207211699962767

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!