बीडीओ ने मामले पर संज्ञान में लेते हुए दिया जांच का निर्देश।
एस कुमार
महेशपुर प्रखंड के अमृतपुर गांव निवासी पीएम आवास योजना की पहली किस्त दूसरे अकाउंट में चले जाने को लेकर थाने में मामला दर्ज की गई है. वही पीड़ित पीएम आवास लाभुक खोकन मंडल ने थाने में दिये गए आवेदन में उल्लेख किया है कि उसे पीएम आवास योजना 2021-22 में पीएम आवास आईडी संख्या जेएच 148031397 स्वीकृति दी गई थी. जिसके बाद पहली किस्त 40 हजार रुपये लाभुक के बैंक खाते में ना देकर अमृतपुर गांव से सटे जयपुर बोरुंगा गांव निवासी रोनो घोष के बैंक अकाउंट नंबर 20147259550 में ट्रांसफर कर दिया गया. जिसकी पुष्टि बैंक के अधिकारी व ब्लॉक ऑपरेटर के द्वारा किया गया था. जिसको लेकर राशि रिकवरी के लिए बीडीओ महेशपुर के द्वारा लेटर निकालकर आश्वासन दिया गया. लेकिन पीड़ित लाभुक खोकन मंडल ब्लॉक व महेशपुर थाने का चक्कर काटते रह गये. पीड़ित के लिखित शिकायत के आधार पर स्थानीय थाने में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है।





