Search

April 17, 2026 9:25 am

किसानों के बीच उन्नत नस्ल के मसूर एवं मक्का के बीज का किया गया वितरण

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया राष्टीय खाद्याय सुरक्षा मिशन ( एन एफ एस एम ) एवं बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत बुधवार को दर्जनों किसानों के बीच उन्नत नस्ल के मसूर एवं मक्का के बीज का वितरण किया गया । आत्मा के प्रबंधक ऑनल मरांडी ने बताया कि विभिन्न योजना अंतर्गत ब्लॉकचेन के माध्यम से बीज का वितरण किया जा रहा है । बसंतपुर पंचायत के श्रीधरपाड़ा गांव में बुधवार को शत प्रतिशत अनुदान पर 4 किलो करके निःशुल्क मसूर बीज एवं बनियापसार पंचायत अंतर्गत महेशकट्टा और सिहलिबोना गांव में 4 किलो करके मक्का के बीज का वितरण दर्जनों किसानों के बीच किया गया ताकि किसान अच्छी खेती कर अतिरिक्त आमदनी कर सके । मौके पर मुखिया सलोमी बेसरा , किसान बानेश्वर सोरेन , बरियार हेम्ब्रम , मिनाथन मुर्मू , सोम टुडू , सोहन हेम्ब्रम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कई किसान मौजूद थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!