Search

July 27, 2025 7:15 pm

बुढ़ापे में इश्क ने मचाया बवाल,रंगेहाथ पकड़े गए प्रेमी।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): अवैध सम्बन्धो का खेल इन दिनों काफी वृहत रूप से फैल रहा है। इस अवैध सम्बन्ध में वयस्क लोगो की जुड़ाव कुछ ज्यादा ही देखी जा रही है। जो लोकलाज को परे रखते हुए प्रेम सम्बन्धो की सीढ़ी चढ़ने में लगे हुए है। बीते मंगलवार देरशाम रानीपुर परगला नदी निकट एक गोदाम घर मे अजीब घटना घट गई। जहां ग्रामीणों ने दो अधेड़ महिला पुरुष को गलत कार्य करते हुए गोदाम घर मे रंगेहाथ पकड़ लिया। गांव के ही दो बच्चों के पिता व विधवा महिला शाम करीब आठ बजे अनैतिक कार्य को लेकर गोदाम घर मे घुसा था। इसकी भनक लगने साथ कुछ लोगो द्वारा घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। जब हल्ला मचा तो सेकड़ो की संख्या में लोग पहुंचकर दोनों महिला पुरुष को घर से निकालकर गांव में लाया गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची व आक्रोशित लोगों को शांत कराया। काफी देरतक हुई मंथन में ग्रामीणों की राय पर दोनों की शादी करा दी गई , पर महिला ने शादी से साफ इंकार करते हुए अपनी मांग में लगाये सिंदूर को भी धो दिया। साथ ही आरोपित व्यक्ति के घर मे जाने से भी साफ इंकार कर दिया। इसके बाद काफी देर तक गांव में पंचायती हुई। जहां कोई निष्कर्ष न निकलने पर दोनों को छोड़ दिया गया। लोगो का कहना है कि दोनों का काफी वर्षो से अवैध सम्बन्ध है।खबर लिखे जाने तक थाना में कोई लिखित शिकायत नही किया गया था। वही आरोपी व्यक्ति भी गांव छोड़कर भाग गया है। इस सम्बंध में प्रभारी थाना प्रभारी गौरी शंकर प्रसाद ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नही मिली है।बहरहाल गांव की इस घटना को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर