Search

May 10, 2026 11:06 pm

सगुन सोहराय पर्व की धूम, छात्र-छात्राओं ने आदिवासी नृत्य से मंत्रमुग्ध किया।

एस कुमार

महेशपुर प्लस- टू उच्च विद्यालय में सगुन सोहराय पर्व का आयोजन किया गया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने आदिवासी नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. वही प्रधान शिक्षक मो. जयनाल अवेदीन ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सोहराय पर्व आदिवासी समाज का एक मुख्य त्यौहार है जो प्रकृति से जुड़ा है. हम सभी को अपने प्रकृति से प्यार और उसका ख्याल रखना चाहिए. कहा कि जनजातीय समाज में इस पर्व का बेहद महत्व है. मौके पर विद्यालय के मो. जयनाल अवेदीन, दयाल मरांडी, विकास प्रसाद मेहता, सुमित भगत, रोजलिन स्वीटी होरो, सुभाष कुमार गुप्ता, जाबिर अली, मांतो कुमार, कल्याण दे, एनिएलेन मुर्मू, बबिता मुर्मू, अमृत कुमार सिंह एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

img 20260110 wa00147835936030732600134
img 20260110 wa00163635755408552230347

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!