Search

April 30, 2026 12:15 pm

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम में 400 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दी जाएगी।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के सभी 18 पंचायत से अबुआ आवास 2023/24 द्वितीय फेज के लाभार्थियों को साहिबगंज जिले के बरहेरेट प्रखंड अंतर्गत भोगनाडीह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम में स्वीकृति पत्र दिलाने के लिए बुधवार को बस द्वारा बीडीओ सह सीओ साइमन मरांडी की देखरेख में सैकड़ों लाभुकों को ले जाया गया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भोगनाडी में राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को लेकर परिसंपत्ति व स्वीकृति पत्र वितरण करेंगे। इसी निमित्त प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुब्रत दास को नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्ति किया गया था। लगभग 400 लाभार्थियों को 10 बड़े वाहन से ले जाया गया और मुख्यमंत्री के हाथों से सभी को स्वीकृति पत्र प्रदान किया जाएगा।

img 20240925 wa00454911972625528062346

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!