Search

May 10, 2026 4:52 am

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नगर भाजपा ईकाई ने की महत्वपूर्ण बैठक

सुदीप कुमार त्रिवेदी

विगत दिनों पाकुड़ नगर भाजपा ईकाई के तत्वावधान में लोकसभा चुनाव की तैयारी व आगामी 28 मई को लिट्टीपाड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन कार्यक्रम को लेकर पाकुड़ विधानसभा चुनाव कार्यालय में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह ने की । उक्त बैठक में छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा के नेता मनोज शर्मा, पाकुड़ विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र ठाकुर, पाकुड़ विधानसभा के पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता, पाकुड़ विधानसभा संयोजक बाबुधन मुर्मू, मंगल हाँसदा, नगर परिषद अध्यक्षा सम्पा साह, पाकुड़ विधानसभा के विस्तारक जयप्रकाश यादव की गरिमामय उपस्थिति रही । उक्त बैठक पाकुड़ विधानसभा चुनाव कार्यालय अपर्णा मार्केट में संपन्न हुई । बैठक में पाकुड़ नगर में निवास करने वाले सभी वरिष्ठ सम्मानित प्रदेश के पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, पूर्व नगर अध्यक्ष, सभी मोर्चा के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक ने भाग लिया । मेरा बूथ सबसे मजबूत के तहत सभी बूथों पर कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष के माध्यम से भाजपा के द्वारा पर्ची वितरण का कार्यक्रम एवं नरेंद्र मोदी के विभिन्न कार्यक्रमों के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचा कर आगामी 01 जून को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने हेतु पाकुड़ नगर के सभी बूथों पर अभियान चलाने के बाबत चर्चा हुई ।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को आगामी 28 मई को भारत के प्रधानमंत्रीआदरणीय नरेंद्र मोदी के लिट्टीपाड़ा प्रखंड में आगमन को सफल बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक का संचालन नगर महामंत्री पार्थ रक्षित ने किया एवं धन्यवाद समाप्ति की घोषणा नगर के महामंत्री सोहन मंडल के द्वारा किया गया । बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, जिला मंत्री पार्वती पासवान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत रविदास, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष श्यामल गोस्वामी, निर्मल दास, किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सबरी पाल, अनिकेत गोस्वामी, शक्ति केंद्र के प्रभारी के रूप में सुमित भास्कर, सोहन मंडल, अजय भगत, अधिक दास, कुंदन सिंह, राजकुमार भगत, निधि गुप्ता, अजीत रविदास, निर्मल दास, संजीत मुखर्जी, श्यामल गोस्वामी, सबरी पाल, तीर्थ शंकर शुक्ला, श्रीकांत भुइमेल, रतन भगत, शक्ति केंद्र के संयोजक अजय रविदास, चंदन हाजरा, शेषनाथ सरकार, दुलाल सिंह, अंबिका राय चौधरी, रूपेश भगत, आलोक मंडल, क्रांति शर्मा पार्वती पासवान, पवन भगत, संजीव शाह, सुशील शाह, मोहन सरकार, सहसंयोजक के रूप में राजा हेंब्रम, धर्मेंद्र भगत, पिंका पटेल, सुमन शाह, मनीष पांडे, विक्रम मिश्रा, पिंकी मंडल, मनोरमा देवी, स्वाधीन भास्कर, तुलसी वर्धन, अजय सरकार
सुमित चौबे, कमला देवी, निर्मल चौरसिया, चरण राय, अमित हजरा, किशन गुप्ता व भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे ।

img 20240519 wa00067626921219288127720

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!