शिक्षक एवं शिक्षिकेत्तर कर्मचारियों पर आदेश लागू नहीं।
राजकुमार भगत
पाकुड़।भीषण गर्मी एवं ” लू “प्रकोप को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार रांची ने छात्रों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए राज्य में संचालित सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त, असहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक सहित सभी निजी विद्यालयों में केजी कक्षा आठ तक की कक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित रखने का निर्देश जारी किया है। सरकारी ,गैर सरकारी ,सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक , सभी कोटि के विद्यालय के शिक्षकों – शिक्षेकेतर कर्मचारी पर यह सूचना लागू नहीं होगा। वे प्रतिदिन विद्यालय आकर विद्यालय के कार्य को पूर्ण करेंगे। कक्षा 1 से 7 तक के परीक्षा फल तैयार करेंगे। विद्यालय के बच्चों का प्राप्तांक ई विद्या वाहिनी में ऑनलाइन प्रविष्टि करेंगे। यू डाइस प्लस में विद्यार्थियों के आंकड़ा को प्रविष्टि करेंगे। इसके अलावा बैंक, पासबुक, पुस्तकालय ,विद्यालय के सभी पंजी,विद्यालय के विकास, खर्च के आंकड़े, नामांकन, विद्यालय का कक्षा वार पाठ्य सामग्री तैयार करने, नया नामांकन करने, आदि का निर्देश दिया गया है। निर्देश में कहा गया है कि कक्षा 9 से सभी ऊपर की कक्षाएं प्रातः 7:00 से 11:30 बजे तक जारी रहेगा। सभी आवासीय विद्यालय यथावत जारी रहेगा। यह आदेश 30 अप्रैल से प्रारंभ होकर अगले आदेश तक जारी रहेगा एवं तत्काल प्रभाव से लागू होगा।





