Search

April 27, 2026 12:02 pm

मानक पुरस्कार से सम्मानित इंद्रजीत घोष, अब ‘डॉ. इंद्रजीत घोष’ के नाम से पहचान

पाकुड़ शहर के सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े इंद्रजीत घोष को मानक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली की ओर से प्रदान किया गया। सामाजिक कार्य, उच्च शिक्षा और आईटी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें मानक सम्मान के साथ डॉक्टरेट की उपाधि भी दी गई है। इसके साथ ही अब वे ‘डॉ. इंद्रजीत घोष’ के नाम से जाने जाएंगे। इस उपलब्धि पर शहर सहित जिलेभर के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि हाल ही में इंद्रजीत घोष को आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और दान से जुड़े कार्यों में जागरूकता फैलाने के लिए लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। इंद्रजीत घोष वर्तमान में अंशु कला केंद्र का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने मैट्रिक की पढ़ाई हरिणडांगा से पूरी की है। वे स्वर्गीय तपन कुमार घोष के पुत्र हैं। सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए उन्हें अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। इनमें नेशनल एजुकेशन फोरम सम्मान, राष्ट्रीय प्रशासक सम्मान, इंटरनेशनल आइकॉनिक अवॉर्ड, महाराष्ट्र से भारत सेवा रत्न अवॉर्ड, हिंदुस्तान बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और भारत प्रतिभा सम्मान प्रमुख हैं। लगातार मिल रहे सम्मानों से इंद्रजीत घोष ने न सिर्फ पाकुड़ बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

img 20251214 wa00254428041799483343583

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!