राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): शुक्रवार को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में फाइलेरिया व कुष्ठ रोग को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुई। जिसमें सभी पीडीएस डीलरों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में बीडीओ टुडू दिलीप ने कहा कि आगामी 10 से 25 अप्रैल तक फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर कार्यक्रम आयोजित होगी। इसमे लोगो को दवा खिलाना है।इसको लेकर लोगो को जागरूक करना आवश्यक है। पीडीएस दुकानों में लाभुको को दवा खाने के लिए प्रेरित करे ।वही पिरामल के कार्यक्रम पदाधिकारी संजय साहा ने कहा कि फाइलेरिया एक लाईलाज बीमारी है। इस बीमारी से बचाव करना अति आवश्यक है।सभी को उम्र व उचाई के अनुरूप दवा खिलाया जाएगा। वही चिकित्सा प्रभारी डा. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि फाइलेरिया मुक्त भारत को लेकर हर स्तर से प्रयास की जा रही है। जमीनी रूप से गांवो के लोगो को जागरूक करना जरूरी है। वही कुष्ठ रोग को लेकर भी काफी प्रचार प्रसार की जा रही है। कुष्ठ रोग की लक्षण दिखाई पड़ने साथ अस्पताल से सम्पर्क करें। इसको लेकर लोगो को निसंकोच पहल करें व सहयोग करे। इस अवसर पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सन्तोष कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।





