Search

May 1, 2026 3:46 pm

धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस, शहीद बेदी पर झंडोतोलन कर श्रमिकों को किया नमन।

पाकुड़, 1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (मई दिवस) के अवसर पर शुक्रवार को ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन, पाकुड़ शाखा द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शाखा परिसर स्थित शहीद बेदी पर झंडोतोलन कर श्रमिकों के संघर्ष, योगदान और अधिकारों को याद किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए शाखा अध्यक्ष कामरेड अखिलेश कुमार चौबे ने झंडोतोलन किया और उपस्थित रेलकर्मियों को श्रमिक दिवस के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मई दिवस हमें श्रमिकों के अधिकारों, बेहतर कार्य-परिस्थितियों, उचित वेतन और सम्मानजनक जीवन के लिए हुए ऐतिहासिक संघर्ष की याद दिलाता है। देश और समाज के विकास में श्रमिकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, सुरक्षित कार्यस्थल सुनिश्चित करने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शाखा सचिव कामरेड संजय कुमार ओझा, कामरेड निलेश प्रकाश, कामरेड विक्टर जेम्स, कामरेड अमर कुमार मल्होत्रा, कामरेड गौतम कुमार यादव, रणधीर कुमार सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित थे। अंत में सभी श्रमिक भाई-बहनों को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं और उनके समर्पण व परिश्रम को नमन किया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!