Search

April 17, 2026 9:33 am

तंबाकू उत्पादों की बिक्री में अंकुश लगाने को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडो में चलाया गया जांच अभियान।

बजरंग पंडित

उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशानुसार आज से जिले के विभिन्न प्रखंडो में तंबाकू उत्पादों की बिक्री के विरुद्ध व्यापक अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। आज अभियान के तहत विभिन्न प्रखंडो में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान कई दुकानों पर तंबाकू निषेधात्मक नियमों का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया। सभी दुकानों पर सिगरेट व तंबाकू उत्पादों के पैकेटों की जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन कर उत्पादों की बिक्री करने वालों पर जुर्माना भी लगाया गया। सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पादों को जब्त कर मौके पर ही नष्ट भी किया गया एवं दुकानदारों को भविष्य में बिना वैधानिक चेतावनी वाले तंबाकू उत्पाद बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

img 20241211 wa00227639012249484523503

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!