Search

May 6, 2026 10:42 pm

जैक बोर्ड 2026, पाकुड़ ने रचा रिकॉर्ड, कॉमर्स इंस्टिट्यूट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन।

पाकुड़। झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) द्वारा घोषित वर्ष 2026 के मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में पाकुड़ जिले ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नई उपलब्धि हासिल की है। खासकर कॉमर्स स्ट्रीम में जिले और कॉमर्स इंस्टिट्यूट, सिंधीपाड़ा के छात्रों ने शानदार सफलता दर्ज कराई है। मैट्रिक (10वीं) परीक्षा में पाकुड़ जिले ने 98.57 प्रतिशत सफलता दर हासिल की है, जो पिछले वर्ष के 96.83 प्रतिशत से बेहतर है। इस परीक्षा में कुल 7971 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 7857 छात्र सफल रहे। बेहतर परिणाम के साथ जिला राज्य के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल हो गया है। वहीं इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा में तीनों संकायों का प्रदर्शन अलग-अलग रहा। आर्ट्स में 3616 परीक्षार्थियों में से 3227 छात्र सफल रहे, जिससे सफलता प्रतिशत 89.25 रहा। साइंस संकाय में 748 में से 497 छात्र सफल हुए और सफलता दर 66.44 प्रतिशत रही। जबकि कॉमर्स संकाय ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 114 में से 112 छात्रों को सफलता दिलाई, जिससे सफलता प्रतिशत 98.25 दर्ज किया गया। कॉमर्स स्ट्रीम में कॉमर्स इंस्टिट्यूट, सिंधीपाड़ा का प्रदर्शन खास रहा। संस्थान के सभी छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए और शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। संस्थान के छात्र अनस आलम ने जिला टॉपर बनकर जिदातो इंटरमीडिएट कॉलेज और संस्थान का नाम रोशन किया। वहीं आदित्य गौतम ने दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
संस्थान के संचालक विनोद तिर्थानी ने छात्रों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि अनस और आदित्य से उन्हें पहले से ही बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। उन्होंने सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ये छात्र आगे चलकर सीए और एमबीए जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगे।

img 20260506 wa00507218520707313223763

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!