Search

December 15, 2025 11:16 am

झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

राजकुमार भगत

पाकुड़ | झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को लड्डू बाबू आम बागान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव उपस्थित रहे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और राज्य भर में उसका विस्तार सुनिश्चित करना था। बैठक में साहेबगंज जिला के मो. इमाम, संथाल परगना के कृष्णा यादव और शीला मुर्मू सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी जैसे शंभु पंडित, सोना, कृष्णा कुमार ठाकुर, सुगने, श्रीराम, लोकेश, रोनित, अंजू, उस्मान, अशरफ और अन्य सदस्य शामिल हुए। जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार ने संगठन के हाल के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि मजदूरों के हक की लड़ाई को और प्रभावी बनाने के लिए हर इकाई स्तर पर संगठन का मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब तक संगठन की जड़ें पंचायत और बूथ स्तर तक नहीं पहुंचेंगी, तब तक मजदूरों की आवाज़ को ताकत नहीं मिलेगी। केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने संगठन की नीतियों और आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक राज्य के हर मजदूर की आवाज़ है, इसलिए अधिक से अधिक श्रमिकों को संगठन से जोड़ना आवश्यक है ताकि उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि मजदूरों को सरकारी न्यूनतम मजदूरी दर से कम भुगतान मिलना अत्यंत दुखद है और संगठन इस मुद्दे पर ठोस कदम उठाएगा। बैठक में यह तय किया गया कि बूथ और पंचायत स्तर पर नई कमेटियों के गठन की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा और आने वाले महीनों में सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। मजदूरों के हित में सरकार की नीतियों की समीक्षा करते हुए आंदोलन और कानूनी लड़ाई की भी तैयारी पर सहमति बनी। बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक मजदूरों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगा और अपने विस्तार अभियान को पूरे राज्य में नई गति देगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर