Search

May 11, 2026 3:07 pm

विश्व आदिवासी दिवस पर फुटबॉल संग झूमी संस्कृति, पारंपरिक ताल पर गूंजा मैदान

इकबाल हुसैन

महेशपुर। विश्व आदिवासी दिवस पर मुखिया संघ महेशपुर की तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मैदान खेल और संस्कृति के रंगों से सराबोर रहा। मंदार और नगाड़े की ताल पर युवा दर्शकों ने खिलाड़ियों का जोश बढ़ाया, तो पारंपरिक नृत्य और गीत ने माहौल को उत्सव में बदल दिया। मुखिया संघ के उपाध्यक्ष सुनीराम मुर्मू ने इन युवा कलाकारों को 1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य आदिवासी संस्कृति की पहचान है, जिसे संजोना और आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है। खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन और युवाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने प्रतियोगिता को खास बना दिया। दर्शकों और अतिथियों ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया, जबकि आयोजन ने खेल के साथ संस्कृति को भी नई ऊंचाई दी।

image editor output image 496421909 17546631054818401226484105845385

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!