जनसम्पर्क अभियान के दौरान प्रत्याशी स्टीफन मरांडी के समक्ष बीजेपी के सैकड़ो लोगों ने थामा झामुमो का दामन
अब्दुल अंसारी
पाकुडिया:- शनिवार को इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी स्टीफन मरांडी जी ने विधानसभा क्षेत्र के पाकुडिया प्रखण्ड अंतर्गत राजपोखर, महुलपहाड़ी, खजुरडंगाल, बासेतकुंडी, लागडुम पंचायत के दर्जनों गांवों का तूफानी दौरा कर ग्रामीणों से जनसंपर्क करके रूबरू हुए। ग्रामीणों ने माननीय स्टीफन मरांडी जी को आदिवासियों रीति रिवाज से जोर दार स्वागत किया। झामुमो प्रत्याशी स्टीफन मरांडी जी ग्रामीणों से मिल हेमंत सोरेन जी के सैकड़ों योजनाओं को जनता के समक्ष रख कर फिर से मुख्यमंत्री बनाने की मांग किए। हेमंत सरकार ने मईया सम्मान योजना लाकर महिलाओं की आर्थिक रूप से मदद किया गया। अगले महीने से यह राशि 2500 रूपये लोगों को मिलेगी इसके साथ गरीबों को पीने के लिए पानी की सुविधा, सड़क मार्ग की निरन्तर निर्माण,अबुवा आवास,बिजली बिल माफी एवं दो सौ यूनिट फ्री, सर्वजन पेंशन, दो लाख तक ऋण माफी, 15 लाख तक मुफ्त इलाज,बेहतर शिक्षा अनेकों कामों किए है और भी बाकि कार्यों को लगातार प्रयास करते रहे है ओर अधूरे योजनाओं को पूरा करने लिए फिर से मौका देने की अपील किया। इसके लिए 20 नवंबर को अपना अपना बूथ में जाकर क्रम: संख्या 3 नंबर में तीर धनुष छाप पर वोट दे कर हमें फिर से आप सब की सेवा का मौका दें। और हेमंत सोरेन के हाथ को मजबूत करे ताकि झारखंड में दोबारा से गरीब-गुरबो, आदिवासी ,मुलवासी का हर हमेशा भला सोचने वाला हमारी गठबंधन की सरकार बन सकें । इस दरम्यान जगह जगह बीजेपी सहित अन्य पार्टी के लोगों ने झामुमो पार्टी का दामन थामा। जिसमें मुख्य रूप से बलराम नाग, मृतुन्जय दास ,जगरनाथ मुर्मू और सुरेश टुडू अपने अपने सैकड़ो समर्थक के साथ झामुमो पार्टी में शामिल हुए। जिसका विधायक सह प्रत्याशी स्टीफन मरांडी ने पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।मौके पर जिला सदस्य कलम मुर्मू,खुरशेद आलम, मुसुच मुखिया ,मेहलाईल अंसारी,सुभाषिनी मुर्मू ,लालबाबू अंसारी,आबेद अंसारी, लक्ष्मण भगत , मैनेजर हेमब्रम, खुढुलाल भगत ,जयफुल अंसारी, वसीम अंसारी, गमालियल टुडू, परमेश्वर हेम्ब्रम, अनिसुर रहमान सहित पंचायत के अध्यक्ष सचिव व सक्रिय कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।






