इकबाल हुसैन
पाकुड़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की पुण्यतिथि मनाई। श्याम यादव ने अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी। श्याम यादव ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद ने 1965 के युद्ध में जीप से पाकिस्तान के आठ टैंक ध्वस्त कर दिए थे और 10 सितंबर, 1965 को वीरगति प्राप्त की थी। झामुमो परिवार उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नमन करता है। इस अवसर पर जिला सचिव सुलेमान वासकी, केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।





