Search

April 20, 2026 12:15 am

झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक हेमलाल मुर्मू का किया जोरदार स्वागत

हेमलाल ने सिद्धू कान्हू तथा डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया मालार्पण।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू का झामुमो के कार्यकर्ताओं ने सिमलोंग सीमा व धरमपुर चोक पर जोरदार स्वागत किया।विधायक ने धरमपुर मोड़ स्थित सिधो कान्हू के प्रतिमा पर मालार्पण कर नमन किया। वही लिट्टीपाड़ा चोक स्थित तिलकामांझी व प्रखण्ड परिसर में स्थित संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में मालार्पण कर नमन किया।इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता गर्म जोसी से सीमावर्ती क्षेत्र सिमलोंग में स्वागत किया। मौके पर जिला सचिव सुलेमान बास्की, प्रसाद हांसदा, रामका बेसरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!