Search

May 14, 2026 1:44 pm

झामुमो कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर ईडी कार्रवाई का विरोध में निकाला न्याय सह पदयात्रा

जिला अध्यक्ष श्याम यादव न्याय सह पदयात्रा में शामिल हुए।

अब्दुल अंसारी

पाकुडिया:- झामुमो प्रखंड कमेटी पाकुडिया ने प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा के नेतृत्व में पाकुडिया बाजार में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर ईडी की कार्रवाई के खिलाफ न्याय सह पदयात्रा निकाल कर विरोध दर्ज कराया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने विशेष रूप से शिकरत की। इसके पुर्व जिला अध्यक्ष सहित तमाम कार्यकर्ता‎ सिद्धो कान्हु मोड़ स्थित वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और हाथ जोड़ नमन किया। इसके बाद सभी न्याय‎ सह पदयात्रा निकालते हुए पाकुडिया बजार पहुंचे। बाजार पहुंच कर हनुमान मंदिर में हाथ जोड़ हेमंत सोरेन का जल्द रिहाई का प्रार्थना किया। इसके पश्चात‎ यात्रा एक सभा में तबदील हो गया जहां जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने कार्यकर्ताओं व आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री को षड्यंत्र के तहत ईडी के जाल में फंसाया है। केंद्र सरकार के ही इशारे पर ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कस्टडी में उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया है। केंद्र सरकार ने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया है। जनता की चुनी सरकार के मुख्यमंत्री के साथ ऐसा व्यवहार झामुमो बर्दाश्त नहीं करेगी। राज्य की जनता भी जनप्रिय पूर्व मुख्यनंत्री हेमंत सोरेन पर इस तरह की कार्रवाई से आहत है। केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ उनमें जबरदस्त आक्रोश है। अब हर घर से हेमंत सोरेन को इंसाफ दिलाने के लिये आवाज उठ रही है। मंदिर, मस्जिद, चर्च व गुरुद्वारा में लोग प्रार्थना कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष ने बताया कि जिले के सभी प्रखंड के हर एक पंचायत व हर वार्ड में न्याय यात्रा निकाली जा रही है। लोगों को राज्य सरकार व पूर्व मुख्यमंत्री के साथ हो रहे अन्याय से अवगत कराया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता वीर शहीद की धरती से वीर शहीद के संघर्षों को याद करें। उनके संघर्ष से सीख हासिल कर एक-एक कार्यकर्ता हेमंत सोरेन के लिये आवाज उठाए। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी तन-मन से जुट जाएं। ताकि केन्द्र‎ के तानाशाही बीजेपी सरकार के चाल चरित्र और नापाक इरादा जनता के सामने उजागर हो सकें । इस दौरान सभा को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। मौके पर केंद्रीय‎ सदस्य देबीलाल हाँसदाक्,सांसद प्रतिनिधि खुरशेद आलम,अशोक भगत,जिला युवा सचिव उमर फारूक,निवारन मरांडी,महेन्द्र टुडू,कालीदास टुडू,मजंर आलम,कलम मुर्मू,प्रकाश सिंह,युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मुनीराम मरांडी,रेफाइल मुर्मू,कुबराज मरांडी,मनेजार हेम्ब्रम,सुबासिनी मुर्मु,ऐमेली सोरेन,मुसारफ हुसैन,मंटू भगत,विनोद भगत,तोहिदुल शेख,टिंकू भगत,मंजुर आलम, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20240217 wa0098992256908084394353
img 20240217 wa00993288108063663913921

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!