कल्पना सोरेन ने झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा को जीताने की की अपील, कहा-झारखंड की खनिज संपदा को लूटना चाहती है केंद्र सरकार
देश में लोकतंत्र खतरे में: कल्पना।
प्रशांत मंडल
पाकुड़: झामुमो की स्टार प्रचारक एवं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मुर्मू ने लिट्टीपाड़ा के करियोडीह मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित कर हेमंत सोरेन के कार्यकाल की उपलब्धियां को जनता के बीच गिनाया और 1 जून को लोकसभा चुनाव के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा को तीर धनुष पर वोट देने की लोगों से अपील की।कल्पना ने कहा कि कोरोना काल में हेमंत सोरेन ने झारखंड से बाहर गए रोजगार करने लोगों को हवाई जहाज से मंगाने का काम किया, लोगों को घर तक खाना पीना तक की व्यवस्था की ।यहां के लोगों को रोजगार देने की दिशा में काम किया। सभी लोग ,वर्ग के लोगों को पेंशन योजना से जोड़कर उन्हें आत्म निर्भर बनाने की दिशा में काम किया।केंद्र सरकार के द्वारा बार-बार गरीबों के आवास के लिए राशि मांगे जाने के बावजूद भी न देने पर उन्होंने 20 लाख झारखंड के लोगो के लिए आवास की स्वीकृति दी है। अबुवा आवास योजना से लाभान्वित करने की योजना की स्वीकृति दी ।उनके कामों से विपक्ष का घबराकर कर केंद्र सरकार ने उन पर झूठा आरोप लगाकर उन्हें जेल भेजने का काम किया है।अब वक्त आ गया है आप लोग एकजुट होकर भाजपा को मुहतोड़ जवाब देने का काम करें और 1 जून को झारखंड मुक्ति मोर्चा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय हसदा को तीर धनुष पर वोट देकर राहुल जी के हाथ को मजबूत करने का काम करें।जनसभा को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा ,महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी , केंद्रीय प्रवक्ता हेमलाल मुर्मू, जिला परिषद की अध्यक्ष जूली खृष्टमनी हेंब्रम ने संबोधित किया। मंच का संचालन जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने किया। इस मौके पर भाजपा, जेवीएम से आए 102 युवाओं को कल्पना सोरेन ने पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो की सदस्यता दिलाई।










