पाकुड़:स्वराज सिंह।
शहर के वार्ड नंबर 3 छोटी अलीगंज स्थित सिद्धू कानू नगर में श्री श्री मां बसंती चैती दुर्गा पूजा मंदिर परिसर में आज दुर्गा मां के चौथे रूप कुष्मांडा की पूजा की गई।आज नवरात्रि का चौथा दिन है। नवरात्रि के चौथे दिन मां के चौथे स्वरूप माता कुष्मांडा की पूजा अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता कूष्मांडा आदिशक्ति का वह स्वरूप है जिनकी मंद मुस्कान से इस सृष्टि ने सांस लेना आरंभ किया, यानी इस सृष्टि का आरंभ किया। देवी कूष्मांडा का निवास स्थान सूर्यमंडल के बीच में माना जाता है। वही पूजा के बाद शाम को संध्या आरती के लिए सैकड़ो की संख्या में माता बहनों एवं श्रद्धालुओं की भीड़ उम्र पड़ी। धक के ताल पर माता की पूजा अर्चना एवं संध्या पूजा की गई। यह पूजा श्री श्री मां बसंती चैती दुर्गा पूजा समिति की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। आज मां की मूर्ति पर साजो सज्जा किया गया।






